भाजपा नेता डॉ विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने किया सरकारी मक्का क्रय केंद्र का उद्घाटन, बुधवार से शुरू हुई खरीदारी
बलिया : सोनबरसा में बुधवार को सरकारी मक्का क्रय केंद्र का उद्घाटन करते हुए पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र भाजपा नेता डॉ विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने युवाओं से आह्वान किया है कि वह खेती किसानी से जुड़े खेती किसानी में रोजगार के अपार संभावनाएं हैं उन्नतशील बीज से मोटे अनाज की भारी पैदावार होती है बाजार में रेट भी अच्छे मिलते हैं जिससे आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी सरकार भी किसानों के सहयोग के लिए दोनों हाथ खोलकर खड़ी है। सोलर पंप, उन्नत किस्म के खाद बीज में सब्सिडी कृषि ऋण सहित कई तरह की सुविधाए सरकार दे रही हैं जिसका लाभ उठाना चाहिए।
इससे पूर्व कृषि मंडी परिसर सोनबरसा में स्थापित सरकारी मक्का क्रय केंद्र पर सोनबरसा निवासी लाल बहादुर सिंह का मक्का का तौल कराकर खरीदारी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सोनबरसा के हाट निरीक्षक परिक्षित आनंद, लालगंज के हाट निरीक्षक शिवराम कुशवाहा व रेवती के हाट निरीक्षक अमित वर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहे जिन्होंने बताया कि इन सभी क्रय केंद्रों पर 2225 रुपये के दर से बुधवार के दोपहर बाद से खरीदारी शुरू हो गई। सभी हाट निरीक्षको ने किसानों से ऑनलाइन पंजीकरण के बाद अपना मक्का लेकर निकटतम क्रय केंद्र पर पहुचने का आग्रह किया है। किसानों से कहा है कि औने पौने दाम पर अपना मक्का ना बेचे सरकारी मक्का केंद्र पर सुविधाजनक तरीके से आपका मक्का खरीद लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रशांत उपाध्याय, पिंटू सिंह, दुर्गविजय सिंह झल्लन, राजेश सिंह, संदीप सिंह, प्रदीप कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे ।
पूर्व सांसद के आग्रह पर मुख्यमंत्री के निर्देशन पर खुला सरकारी मक्का क्रय केंद्र
पूर्व सांसद किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त का प्रयास लाया रंग क्षेत्र में स्थापित किए गए सरकारी मक्का क्रय केंद्र। पूर्व सांसद ने सरकारी मक्का क्रय केंद्र खोलने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बताया था कि सरकारी खरीदारी के अभाव में किसान अपना मक्का औने पौने दाम पर बेचना पड़ रहा हैं। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद के पत्र का संज्ञान लेते हुए मक्का उत्पादन करने वाले क्षेत्रों में सरकारी मक्का क्रय केंद्र स्थापित करने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया जिसमें क्रम में बलिया जनपद के सोनबरसा, लालगंज, रानीगंज (करमानपुर), रेवती में बुधवार को सरकारी क्रय केंद्र खोल दिये गए। बुधवार से इस क्रय केंद्रों पर मक्का की सरकारी खरीददारी शुरू हो गई।
By- Dhiraj Singh
No comments