राजकीय महाविद्यालय बैरिया (सोनबरसा) में इसी शिक्षा सत्र से शिक्षण शुरू होने की उम्मीद, मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री के प्रति पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने जताया आभार
बलिया : राजकीय महाविद्यालय बैरिया (सोनबरसा) बलिया में शिक्षा सत्र 2025/26 से बीएससी व एमएससी की पढ़ाई शुरू होगी महाविद्यालय में फर्नीचर व अन्य जरूरी संसाधन क्रय करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा धन स्वीकृत कर अवमुक्त कर दिया गया। इस धन का उपयोग हर हाल में मार्च 2026 तक व्यय होना है इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि मैंने इसके लिए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से मिलकर आग्रह किया था उन्होंने मेरे आग्रह को स्वीकार करते हुए उक्त कार्यवाई की है। इस महाविद्यालय में पढ़ाई शुरू हो जाने से यहाँ के साधन हीन बच्चे भी बीएससी व एमएससी की पढ़ाई अपने घर रहकर कर सकेंगे इससे युवाओ के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि बलिया जनपद में यह राजकीय महाविद्यालय है जहाँ विज्ञान की पढ़ाई की व्यवस्था स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर पूज्य योगी आदित्यनाथ के कृपा से उपलब्ध हुआ है। वही दूसरी तरफ उच्च शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि बैरिया ही नही प्रदेश के नवनिर्मित कुल 71 राजकीय महाविद्यालयो में शिक्षा सत्र 2025/26 में पढ़ाई शुरू करने की कवायद प्रदेश सरकार ने शुरू किया है।
By- Dhiraj Singh


No comments