Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आसरा संस्था द्वारा स्मृतिशेष सुभद्रा देवी के श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों दिव्यांग एवं वृद्धजनों को दिया गया उपकरण

 




गड़वार (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के बड़सरी गांव स्थित काली मंदिर परिसर में बुधवार को आसरा केन्द्र के तत्वाधान में पूर्व में चिह्नित दिव्यांग जनों को उपकरण वितरित किया गया। संस्था के संचालक निधि सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम मेरी दादी स्मृतिशेष स्व.सुभद्रा के पुण्य आत्मा की शांति के लिए बुधवार को क्षेत्र के चिह्वित लगभग सैकड़ों दिव्यांग एवं वृद्धजनों को एलिम्को कंपनी द्वारा ट्राइसाइकिल, छड़ी,ह्वील चेयर, कालर बेल्ट,इंकलेट सहित अन्य सामग्री दिया गया। सामान पाकर दिव्यांग जन एवं वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर रतसर कला के पूर्व प्रधान सुश्री स्मृति सिंह ने आसरा केन्द्र द्वारा संचालित कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह दादा ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग की सेवा करना और उन्हें समाज के मुख्यधारा से जोड़ना पुनीत कार्य है। इसके पूर्व स्व. सुभद्रा देवी के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं आए हुए अतिथियों के प्रति विक्रमा सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगासागर यादव व संचालन अजीत भारती ने किया।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments