Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 12/07/2025 का पंचांग व राशिफल




 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 12/07/2025

🚩 दिन - शनिवार, द्वितीया तिथि, कृष्ण पक्ष, श्रावण मास🚩

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️अथ दशमोऽध्यायः🕉️

🙏🏻 श्री भगवानुवाच 🙏🏻

श्लोक 👉  महर्षयः सप्त पूर्वे चत्वारो मनवस्तथा। मद्भावा मानसा जाता येषां लोक इमाः प्रजाः॥

( गी०/10/06 )

अर्थ 👉  सात महर्षि और उनसे भी पहले होने वाले चार सनकादि तथा चौदह मनु -- ये सब-के-सब मेरे मन से पैदा हुए हैं और मुझमें भाव ( श्रद्धा-भक्ति ) रखनेवाले हैं, जिनकी संसार में ये सम्पूर्ण प्रजा है। 

🕉️ तिथि --  द्वितीया 25:48 तक तत्पश्चात तृतीया 

☸️  पक्ष --------- कृष्ण पक्ष

☸️ नक्षत्र -- उ०षाढ़ा 06:37 तक तत्पश्चात श्रवण

☸️ करण ----  तैतिल 14:02 तक 

☸️करण --- गर  25:48 तक

🕉️ योग ---- विश्कुम्भ 19:31 पर तत्पश्चात प्रीति 

☸️ वार ------  शनिवार                          

 ☸️मास ------- श्रावण मास

☸️चन्द्र राशि --- मकर 

☸️सूर्य राशि ----- मिथुन 

☸️ऋतु  --------- वर्षा 

☸️आयन --------- उत्तरायण ( दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- सिद्धार्थ 

☸️विक्रम संवत  --------2082

☸️शाके --------1947

☸️कलियुगाब्द -------5127

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:20

🕉️ सूर्यास्त 🌕 19:03

☸️दिनमान ------ 13:42 पर

☸️रात्रिमान ---------- 10:18 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚 --- प्रातः 06:25 पर

☸चन्द्रोदय🌙--- शाम 08:26 पर

    🌷🌷लग्न मिथुन 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- मिथुन -- 25:42°--  पुनर्वसु 

चन्द्र - मकर -09:23°-- उ०षाढ़ा

 मंगल --- सिंह --19:59°--  पू०फाल्गुनी

बुध --- कर्क -- 19:51°-- आश्लेषा 

गुरु -- मिथुन --- 13:05°-- आर्द्रा 

शुक्र-- वृष -- 17:57°-- रोहिणी 

शनि-- मीन --07:43°-- उ०भाद्रपद 

राहु --कुम्भ --25:44°-- पू०भाद्रपद

केतु --- सिंह--25:44°-- 

पू०फाल्गुनी  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( सुबह  ) 08:46 से 10:28 तक अशुभकारक 

यमकाल 13:54 से 15:37 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 05:20 से 07:03 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:44 से 12:39 तक शुभकारक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

17+07+1 = 25 भागे 4 शेष 01 आकाशलोक में हवन के लिए 

अशुभकारक❌❌

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

 17+17+5= 39 भागे 7 शेष 04 क्रिडायां ,,,,, अशुभकारक❌❌

✡️✡️ शूल विचार✡️✡️              

शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो कालीमिर्च अथवा लौंग खाकर यात्रा कर सकते हैं, शनिवार को पश्चिम दिशा की यात्रा शुभकारी होती हैं,,, परन्तु गोधूलि बेला में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️   

शनिवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,,ऐसा करने से प्रतिष्ठा की हानि होती है 🌿

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿  

🌿 आज  द्वितीया तिथि है और द्वितीया तिथि में ( बैंगन व कटहरी 🍆) तथा उससे बनीं चीजें नहीं खाना चाहिए इसका सेवन वर्जित है क्योंकि,,,,,,ऐसा करने से वंश के लिए हानिकारक होता है।🌿

✡️🙏🏻 *राशि फल* 🙏🏻✡️

*मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। दोस्त आपके निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी करेंगे। जो अपने काम पर एकाग्र रहेंगे, उन्हें पुरस्कार और फ़ायदा दोनों ही मिलेंगे। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। 

 *वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। ग़ुस्से को फिर से भड़कने से रोकने के लिए उसकी इजाज़त लें, तो आसानी से इस परेशानी को हल किया जा सकता है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

 *मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। 

 *कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं- लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें।

 *सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाभ बना पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे. आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।

 *कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। आप आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके करियर में मददगार साबित होंगे। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।

 *तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

क़िस्मत के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए ख़ुद मेहनत करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। अब वक़्त आ गया है कि आप अपना वज़न क़ाबू में करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है - इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। ट्रेड शो और सेमिनार आदि में भागीदारी आपके व्यावसायिक सम्पर्कों में सुधार लाएगी। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है।

 *वृश्चिक राशि>>*  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

रुपये-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएँ तनाव का कारण साबित हो सकती हैं। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।

 *धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। जब आप समूह में हों तो ध्यान रखें कि आप क्या कह रहे हैं, बिना ज़्यादा समझे-बूझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।

 *मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। आपको बढ़िया परिणामों को पाने के लिए अपनी तरफ़ से बेहतरीन प्रयास करने की आवश्यकता है। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।

 *कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

उम्रदराज़ लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

 *मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। नया रूप-रंग, नये कपड़े-लत्ते, नये यार-दोस्त आज का दिन ख़ास बनाएंगे। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। व्यावसायिक फ़ैसलों को लेने के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी।

   ☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड विशेषज्ञ 

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201


डेस्क

No comments