Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

6 सेमी की रफ्तार से बढ़ रही गंगा, तटवर्तीय क्षेत्रों में दहशत




रामगढ़, बलिया । गंगा नदी की मचलती लहरों ने वृहस्पतिवार की शाम से अचानक वृद्धि होने लगा। जिससे तटवर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया। नदी का तेवर देख सुघर छपरा, दुबेछपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, नौरंगा,भुआल छपरा, चक्की, उपाध्याय टोला सहित दर्जनों गांवों के लोगों पर बाढ़ खतरा मंडराता नजर आ रहा है। वहीं, किसानों की परवल की फसल धीरे-धीरे जलमग्न होने लगी है। इससे उन्हें काफी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि गंगा नदी के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से उतार-चढ़ाव जारी था, जो वृहस्पतिवार को एकाएक वृद्धि होने से किसानों के माथें पर चिंता की लकीरें दिखने लगीं है। केन्द्रीय जल आयोग गायघाट गेज के अनुसार वृहस्पतिवार की शाम चार बजे गंगा नदी का जलस्तर 51.510 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरा विन्दु 57.615 मीटर व मीडियम फ्लड लेवल 58.615 मीटर है, गंगा नदी का जलस्तर में 6 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। अगले चौबीस घंटे जलस्तर बढ़ने का पूर्वानुमान बताया गया है।

 

रिपोर्ट: रवीन्द्र मिश्र

No comments