Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मंत्री और सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ने शाहिद की मां को पराक्रम चक्र से नवाजा

 



दुबहर : क्षेत्र के किशुनीपुर स्थित तिवारी टोला में शनिवार को शहीद अमित तिवारी का पंद्रहवां शहादत दिवस श्रद्धा, गर्व और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पुन्ना, पूर्वांचल के वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय, भाजपा बलिया जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता वरुण सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।




कार्यक्रम की शुरुआत शहीद अमित तिवारी के नाम पर बने प्रवेश द्वार और शहीद अमित तिवारी संपर्क म मार्ग का लोकार्पण किया उसके बाद चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सभी आगंतुकों ने किशुनीपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित शहीद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।





इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जो सपूत राष्ट्र की अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देता है, वही सच्चा शहीद होता है। अमित तिवारी जैसे रणबांकुरों के कारण ही देश सुरक्षित है और हम गौरव से जी रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शहीद अमित तिवारी के नाम पर निर्मित प्रवेश द्वार और संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका लोकार्पण आज किया गया। उन्होंने इसे सरकार की ओर से उस वीर सपूत को विनम्र श्रद्धांजलि बताया।


ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पुन्ना ने कहा कि शहीदों की गाथा अमर होती है। उनका बलिदान समाज के लिए मार्गदर्शक बनता है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है।


पूर्व अमर गिरी ने कहा कि वह गांव और वह जनपद धन्य है, जहां अमित तिवारी जैसे सपूत ने जन्म लिया, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दिया।


कार्यक्रम के दौरान शाहिद के पिता और सामाजिक कार्यकर्ता वरुण सिंह ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि शहीद का सम्मान करना और उनके नाम पर कार्यक्रम आयोजित करना अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।


कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल की 22वीं वाहिनी महाराजगंज के अधिकारी एवं कर्मियों ने भी हिस्सा लिया। और शहीद अमित तिवारी के मन को पराक्रम चक्र से भी नवाजा गया। इस दौरान कमांडेंट दिनेश चंद्र विश्वास, मुख्य आरक्षी कुमार मिश्रा, दुर्गेश चौबे और आरक्षी गुंजन ने शहीद अमित तिवारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


भाजपा बलिया जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और भाजपा दुबहर के मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।


कार्यक्रम में थानाध्यक्ष दुबहड़ मिथिलेश कुमार, श्यामल, उपाध्याय ,कमलेश पांडेय, भोला दुबे, निर्मल सिंह ,प्रमोद तिवारी, नमोनारायण तिवारी, दीपक तिवारी,  परमात्मानंद तिवारी, नंदलाल यादव, अक्षय यादव, अमरीश पांडेय, आलोक सिंह मोनू समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


अंत में शहीद के पिता शोकहरण तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी

No comments