शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लोगों का लगा रहा तांता
रेवती (बलिया)। सावन के प्रथम सोमवार को नगर के बड़ी बाजार शिवाला, मठिया बाजार चंद्रमौली महादेव, उत्तर टोला बुढ़वा शिव मंदिर, महादेव स्थान, दह ताल से सटे मौनी बाबा हनुमान मंदिर, बस स्टैंड आदि शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए लोगों का तांता लगा रहा। जलाभिषेक के पश्चात बड़ी संख्या में लोगों ने पचरूखा गायघाट स्थित मां पचरूखा देवी के मंदिर, नगर के भटवलिया में माता काली के मंदिर में दर्शन पूजन के साथ अपने अपने परिवार के कल्याण की मंगल कामना की।
पुनीत केशरी
No comments