इंद्र देवता के फुहारों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक
रेवती : बलिया : सावन के तृतीय सोमवार को इंद्र देवता के फुहारों व हल्की बारिश के बीच बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने नगर के बड़ी बाजार शिवाला, मठिया बाजार चंद्रमौली महादेव, उत्तर टोला बुढ़वा शिव मंदिर, महादेव स्थान, दह ताल से सटे मौनी बाबा शिव मंदिर,बस स्टैंड आदि शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया । जलाभिषेक के पश्चात लोगों ने गायघाट स्थित मां पचरूखा देवी के मंदिर,नगर के भटवलिया में माता काली के मंदिर में दर्शन पूजन के साथ अपने अपने परिवार के सुख समृद्धि की मंगल कामना की।
पुनीत केशरी


No comments