दो सौ बाढ़ पीड़ितों में एसडीएम ने बांटे राहत किट
बलिया : गंगा उस पार ग्राम पंचायत नौरंगा अंतर्गत ग्राम चक्की नौरंगा व भगवानपुर के दो सौ बाढ़ पीड़ितों में सरकारी राहत किट का वितरण उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह व भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
राहत किट में लाई, चना, भूना चना, चीनी, बिस्कुट, माचिस, मोमबत्ती, नहाने का साबुन, ढक्कन वाली बाल्टी, तिरपाल, 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, आलू 10 किलो, अरहर दाल दो किलो, हल्दी 200 ग्राम, मिर्च 100 ग्राम, सब्जी मसाला 200 ग्राम, सरसों का तेल एक लीटर, नमक एक किलो, सैनिटरी पैड 20, कपड़े धोने का साबुन, तौलिया, सूती कपड़ा , 20 डिस्पोजल बैग, एक मग और डेटॉल या सेवलान 100 मिली शामिल है।
उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया की राशन किट वितरण के लिए क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा घर घर जाकर सूची बनाई गई और इस संदर्भ में प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर व अन्य गणमान्य लोगों से विचार विमर्श किया गया।
राशन वितरण के अवसर पर उपजिलाधिकारी के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन, प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर, तहसीलदार मनोज कुमार राय, नायब तहसीलदार रजनीश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।
By- Dhiraj Singh


No comments