Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दामोदरदास पोखरे में मछली मारते समय हादसा, डूबने से अधेड़ की मौत




पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दामोदरदास पोखरे में गुरुवार दोपहर मछली मारने गए 50 वर्षीय सुरेश चौहान की पैर फिसलने से तालाब में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से शव को तालाब से निकाला गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।चंदासी निवासी सुरेश चौहान पेशे से राजगीर मिस्त्री थे और अक्सर दामोदरदास पोखरे पर मछली मारने जाया करते थे। गुरुवार दोपहर भी वह इसी उद्देश्य से पोखरे पर गए थे। मछली मारते समय उनका पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद बच्चों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की। करीब पौने घंटे की मेहनत के बाद सुरेश को तालाब से निकाला गया और राजकीय महिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां डॉ. देवेश कुमार पांडेय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि हादसा पैर फिसलने के कारण हुआ, जिससे सुरेश की डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना ने सुरेश के परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया है। स्थानीय लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं और जलाशयों के पास मछली मारने जैसे कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं।


डेस्क

No comments