खण्ड विकास अधिकारी ने एक पौधा मां के नाम लगाकर वृहद् पौधारोपण का किया शुभारंभ
गड़वार(बलिया) स्थानीय विकास खंड परिसर में बुधवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी ने एक पौधा मां के नाम लगा कर किया। ततपश्चात सहायक विकास अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा दर्जनों पौधो का रोपण किया गया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि धरती का तापमान निरंतर बढ़ रहा है। यह स्थिति मानव जीवन, जीव-जंतुओं और वनस्पतियों को प्रभावित कर रही है। हमें पर्यावरण संरक्षण पर जोर देना चाहिए क्योंकि शुद्ध वायु और जल भावी पीढ़ियों का अधिकार है। इसके लिए पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का आह्वान किया।इस मौके पर एडीओ पंचायत संजय सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक कन्नौजिया,सचिव आशुतोष पांडेय,सतीश उपाध्याय, शमीम अंसारी भोला,चन्दन पांडेय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय
No comments