ट्रिपिंग व अघोषित कटौती से विद्युत उपभोक्ताओं में आक्रोश
रेवती, (बलिया) सरकार की लाख कवायद के बावजूद नगर की विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। 24 घंटे में बमुश्किल 10 से 12 घंटे विद्युत में हर 10 मिनट में बिजली टीप कर जा रही। विद्युत की चोरी व लोड को कम करने लिए नगर में लाखों रूपए की लागत से जर्जर तारों तथा खंभों को बदल कर केबिल तार लगाएं गए हैं। बावजूद लोड के नाम पर बिजली की ट्रिपिंग का स्थाई समाधान नही हो पा रहा है। भाजपा नेता मांडलू के नेतृत्व में बीते 14 जुलाई की रात पावर हाउस पर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के साथ जोरदार हंगामा किया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि एक दो दिन के अंतराल पर रेवती नगर की विद्युत आपूर्ति रोक कर आस पास के गांवों को निर्बाध बिजली सप्लाई दी जा रही है। भाजपा नेता ने विद्युत विभाग के अवर अभियंता आनंद कुमार बिंद से मोबाइल पर बात कर रोस्टर के अनुसार नगर में विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि अन्यथा की स्थिति में पावर हाउस तालाबंदी कर दी जायेगी।
पुनीत केशरी
No comments