अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत,मौसी के यहां से लौटते वक्त हुआ हादसा, ढाई माह पूर्व हुई थी शादी
गड़वार (बलिया) बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बांसडीह-छाता रोड के बीच सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घटना की सूचना मिलने परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के परसिया खुर्द गांव निवासी हरीन्द्र राम (35) पुत्र राम सागर राम सोमवार की सुबह बांसडीह रोड थाना स्थित डुमरी गांव में बाइक से अपने मौसी के यहां गया था। देर शाम लौटते समय बांसडीह-छाता रोड के बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हरीन्द्र को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। और वह सूरत में रहकर प्राइवेट काम करता था। एक सप्ताह पूर्व वह अपने घर आया था।
अभी हाथ की मेंहदी छुटी नही थी तब तक पति का साया उठ गया :
मृतक हरीन्द्र राम की शादी विगत 16 मई को फेफना थाना क्षेत्र के आमडारी गांव निवासी महेश राम की पुत्री रेनू से हुई
थी। घटना के बाद पत्नी रेनू बेसूध पड़ी हुई है। वहीं बहनें यह कहकर बेहोश हो जा रही थी कि अब किसके कलाई में राखी बांधूगी।पिता राम सागर घटना को सुनकर स्तब्ध हो गए। उनके सारे अरमान टूट गए।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय
No comments