Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वरिष्ठ पत्रकार के पितृ शोक

 



मनियर, बलिया। कस्बा के उत्तर टोला निवासी वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार उपाध्याय के पिता पंडित श्री निवास उपाध्याय 90 वर्ष पुत्र स्व सरजू उपाध्याय का निधन शनिवार को दोपहर में हो गया । करीब एक सप्ताह से वह अस्वस्थ चल रहे थे। बताया जाता है उनको शनिवार को बाछी दान दिया जा रहा था बाछी दान करते समय अन्तिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही संत्वना देने वालो का ताता लगा रहा । उनका अन्तिम संस्कार नवका गांव स्थित सरयू नदी के पावन तट पर किया गया। मुखाग्नि जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने दी वे अपने पीछे पत्नी सहित चार पुत्र शिवजी उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, अरूण कुमार उपाध्याय व अरविन्द कुमार उपाध्याय को छोड़ गये।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments