डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राष्ट्रनिर्माण का लिया संकल्प,किया पौधारोपण
गड़वार (बलिया) जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद की जयंती समारोह स्थानीय सिंचाई विभाग के डाक बंगला में श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शुभ नारायण सिंह ऊर्फ सुरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शुभ नारायण सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर थे। उनके व्यक्तित्व में राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की भावना थी। गड़वार मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए मुखर्जी जीवनपर्यंत संघर्षरत रहे। उनका त्याग और तप आज भी प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फेफना विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय ने आह्वान किया कि मुखर्जी के सपनों का भारत गढ़ने के लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करना होगा। वहीं डा०श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सच्चिदानंद सिंह,देवेन्द्र गिरि, ओमप्रकाश वर्मा, धनशेर वर्मा,शंभू वर्मा,सतीश उपाध्याय,हर्षित पटेल,राजेश सिंह" मंटू",विनय सिंह, नरेंद्र चौहान,महेन्द्र चौहान,उद्धव यादव,रविन्द्र राम, राधेश्याम कुशवाहा एवं नीरज तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टुनटुन उपाध्याय व संचालन उमेश सिंह ने किया।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय
No comments