Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चंदौली में, करेंगे समीक्षा बैठक और पौधरोपण

 


चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 17 जुलाई 2025 को चंदौली जिले के दौरे पर आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:40 बजे जगदीशसराय के पास हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 3:30 बजे वे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बुधवार को प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे ने कलेक्ट्रेट सभागार में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। डीएम ने यातायात, पार्किंग, सुरक्षा और रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। दोनों अधिकारियों ने जगदीशसराय के विद्यालय परिसर में बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधाओं की जांच की।

डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण करेंगे और सभागार में समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों को अपने विभागों की जानकारी और प्रस्तुतियां तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाई.के. राय, प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी मौजूद रहे।


By- Dhiraj Singh

No comments