नौरंगा के 400 बाढ़ पीड़ितों में भाजपा नेत्री विजयालक्ष्मी सिंह ने बांटी राहत सामग्री
बलिया : भाजपा नेत्री विजयालक्ष्मी सिंह रविवार को पहुंची गंगा उस पार नौरंगा। 400 से अधिक बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री, और भरोसा दिया कि मैं तथा मेरा परिवार आप लोगों के साथ पूर्व की तरह ही हमेशा खड़ा रहेगा। विजयालक्ष्मी को देखकर कई बाढ़ पीड़ित भाउक हो गए।इस अवसर पर विजयालक्ष्मी सिंह द्वारा बाढ़ पीड़ितों में चावल, आलू,गुड, सरसों तेल, बिस्किट्स, साबुन,मोमबत्ती, माचिस व नमक आदि तथा पेयजल का पाउच वितरण किया गया। लगभग 400 परिवारों में साढ़े तीन लाख रुपए से ऊपर की राहत सामग्री का वितरण विजयालक्ष्मी द्वारा किया गया। बाढ़ पीड़ितों मे चक्की नौरंगा, नौरंगा,भुआल छपरा,भगवानपुर व उदयी छपरा के डेरा के बाढ़ पीड़ित शामिल थे। इस अवसर पर नौरंगा के पूर्व प्रधान राज मंगल ठाकुर के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। विजयलक्ष्मी ने बताया कि जो भी जरूरत पड़ेगी।मैं इस क्षेत्र को उपलब्ध कराऊंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संस्कार पीड़ितों के दुख दर्द में शामिल होना है। पीड़ितों ने बताया कि सूर्यभान सिंह को छोड़कर कोई भी नेता या संगठन अब तक यहां हम लोगों की सुधि नहीं ली थी। आप के यहां आने से हम लोगों का दर्द कम हुआ है।
By- Dhiraj Singh
No comments