510 बाढ़ पीड़ितों में बांटा खाद्यान्न किट
बलिया : बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा तत्परता के साथ खाद्यान्न व अन्य जरूरी सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह द्वारा 510 बाढ़ पीड़ितों में खाद्यान्न किट व अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। खाद्यान्न किट में 10 किलो आटा, 2 किलो दाल, 10 किलो आलू, सरसों तेल, नमक, मिर्च, मसाला, साबुन, टूथपेस्ट, मोमबत्ती सहित 26 सामग्री शामिल है। जिन गांवों को आज भाजपा के जिलाध्यक्ष व उप जिलाधिकारी द्वारा खाद्यान्न किट व अन्य सामग्री वितरित किया गया उसमें टेंगरही, पांडेपुर, मिश्र गिरी के मठिया, चिंतामणि राय के टोला, गुदरी सिंह का टोला, मुरली छपरा आदि गांव शामिल है। इस अवसर पर नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ मंटन वर्मा, जगदेवा के प्रधान सतन यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
By- Dhiraj Singh


No comments