Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाखर ताल में स्नान करते समय किशोर की डूबने से मौत

 



रेवती (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के भाखर ताल में स्नान करते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। 

आशीष कुमार 16 वर्ष पुत्र मुकेश गोंड निवासी गांव भाखर रविवार को दिन में घर के समीप भाखर ताल में दो तीन अपने हम  उम्र किशोर लड़कों के साथ स्नान कर रहा था। अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथ के लड़कों के शोर करने पर परिजन मौके पर पहुंचे। ताल से उसे बाहर निकाल कर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया। जहां प्रभारी अधीक्षक डा. प्रवीण कुमार द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा के पोस्ट मार्टम हेतु जिला अस्पताल बलिया भेज दिया गया। इस घटना से मृतक के परिजनों में मातम छा गया। मृतक आशीष कुमार से बड़ी एक बहन पूजा है। उसकी माता पुष्पा देवी व बहन पूजा का रोते रोते बुरा हाल है।




पुनीत केशरी

No comments