Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

फूलन देवी के 62 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में दी गई श्रद्धांजलि




रेवती (बलिया) समाजवादी पार्टी विधानसभा बांसडीह के तत्वावधान नगर के दहताल के समीप स्थित महादेव स्थान पर वीरांगना पूर्व सांसद फूलन देवी की 62 वीं जयंती पर आयोजित सभा में उपस्थित लोगों ने उसकी फोटो प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते श्रद्धांजलि दी। सभा को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी का संपूर्ण जीवन संघर्षमय रहा। इसके बावजूद तबले,कुचले, शोषित सर्व समाज के लोगों के सम्मान के लिए आगे बढ़ चढ़ कर कार्य किया। कम उम्र में प्रौढ व्यक्ति से शादी के बाद उनको प्रताड़ित किया जाता रहा। जो रक्षक थे। उनके साथ हर तरफ से अत्याचार किए। इसके लिए दस्यु जीवन का रास्ता अपना कर उन राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों से बदला लिया। 11 साल जेल में रही। 21 मुकदमे उन पर कायम किए गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उन्हें भदोही लोकसभा से टिकट देकर संसद में भेजा । वह बिन्द मल्लाह, केवट पिछड़ो लोगों के उत्थान के लिए समर्पित रही। जो आप लोगों ने कहा हमने काम किया। आगे आप लोगों की जो आवश्यक्ता होगी क्षमता के अनुसार काम करता रहूंगा। सभा को विधानसभा बांसडीह के अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह, छठ्ठू साहनी, पप्पू पांडेय,बिहारी पांडेय, विनित तिवारी, प्रमोद उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान आप पार्टी के नगर संयोजक उधारी राजभर ने रामगोविन्द चौधरी के समक्ष सपा में शामिल होने की घोषणा की। अध्यक्षता सरल साहनी व संचालन मंटू साहनी ने किया।



पुनीत केशरी

No comments