Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बाइक के धक्के से दो महिलाओं की मौत

 



आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव में शनिवार शाम सड़क पर टहल रही दो महिलाओं को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चानमती देवी (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सावित्री देवी (55) को जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी भी मृत्यु हो गई।


जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं शाम करीब सात बजे घर से दक्षिण दिशा में टहल रही थीं, तभी टुनटुन मोड़ से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को पहले मुबारकपुर बाजार के डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां चानमती देवी को मृत घोषित किया गया। बाद में सावित्री को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।


दोनों महिलाओं के परिवार में गम का माहौल है। सावित्री के पति और एक पुत्र मुंबई, जबकि दूसरा पुत्र दिल्ली में काम करता है। हादसे की खबर पाकर वे घर लौट रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।



By- Dhiraj Singh

No comments