रेलिंग विहिन छत से गिरने से चार वर्षीय बालक घायल
रेवती (बलिया) नगर से सटे विशुनपुरा गांव में बुधवार की शाम रेलिंग विहिन छत से गिरने से बिशुनपुरा गांव निवासी जितेन्द्र राजभर का चार वर्षीय बालक कार्तिक घायल हो गया। बालक की मां घर गृहस्थी के कार्य में व्यस्त थी। इसी बीच खेलते खेलते बालक रेलिंग विहिन छत पर पहुंचा तथा नीचे गिर कर घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया।
पुनीत केशरी
No comments