भारतीय किसान संघ का कार्य संगठनात्मक,आंदोलनात्मक एवं रचनात्मक रूप से चलता है : अजय सिंह
गड़वार (बलिया) कस्बा क्षेत्र के जंगली बाबा धाम परिसर में भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में मंगलवार को किसानों को प्रशिक्षण वर्ग दिया गया। इस अवसर पर गोरक्ष प्रान्त के महामंत्री अजय कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ का कार्य संगठनात्मक, आंदोलनात्मक एवं रचनात्मक रूप से चलता है। बताया कि संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष भारत माता पूजन उत्सव 26 जनवरी,स्थापना दिवस 4 मार्च,भगवान बलराम जयंती भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष षष्ठी को एवं गोपाष्ठमी कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी को चारों उत्सव मनाया जाता है। बैठक का मूल उद्देश्य भारतीय किसान संघ की मूल संकल्पना दत्तोपंत जी ठेंगड़ी का जीवन परिचय एवं एवं किसान संघ के स्थापना आदि पर चर्चा करना था। प्रांत मंत्री अश्विनी कुमार सिंह ने किसान संघ की नीतियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा एवं पूर्व प्रधानाचार्य नथुनी सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जयराम यादव व संचालन ब्रजेश कुमार राय ने किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय
No comments