देश की शान है तिरंगा : उपेन्द्र तिवारी
गड़वार (बलिया) भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत फेफना विधानसभा के बहादुरपुर कारी गांव से शुरू होकर नगर पंचायत रतसर गड़वार,फेफना,चित बड़ागांव,नरही तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व उत्तर-प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी रहे। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी बाइक यात्रा में सैकड़ो लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। यात्रा ने क्षेत्र वासियों में देश प्रेम का उत्साह बढ़ा दिया। इस अवसर पर उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि हमारे देश की आन,बान और शान है। यह देश कि संप्रभुता एकता और अखंडता के प्रतिक है तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय
No comments