Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक से ससुराल जा रहे युवक की मौत, दो वर्षीय मासूम पुत्र व पत्नी गंभीर




बलिया : बाइक से पत्नी व दो वर्षीय बच्चे के साथ ससुराल आ रहे युवक को बैरिया के चिरैयामोड़ पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने मारा धक्का बाइक चालक युवक की मौके पर हुई मौत बेहोशी के हालत में पत्नी व बच्चे को किया गया बलिया रेफर।

बिहार के बक्सर जनपद अंतर्गत डुमरांव निवासी विशाल बिंद (36) अपनी पत्नी लालसा देवी (30) व पुत्र प्रेम (2) के साथ बाइक से क्षेत्र के तालिबपुर ग्राम पंचायत के बिंद के टोला गांव जा रहा था कि एनएच 31 के चिरैयामोड पर अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे तीनो लोग खून से लथपथ हो सड़क छटपटाने स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुँचवाया। जहां चिकित्सकों ने विशाल बिंद को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी लालसा देवी और पुत्र प्रेम को बेहोशी हालत में गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।



By- Dhiraj Singh

No comments