श्री कृष्ण जन्मोत्सव की निकली झांकी
बलिया : श्री ब्रह्मेश्वर नाथ महादेव नवयुवक दल ने रानीगंज कोटवा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में तरुण चोपड़ा एंड द ग्रुप प्रयागराज में विभिन्न नृत्य नाटिकाओं का प्रदर्शन किया। इन्वेस्टी गणेश वंदना, बाहुबली हनुमान, मां काली का रूद्र रूप और कृष्ण लीला मयूर नृत्य शामिल थे। सती मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध और महाकाल की भस्म आरती का मंचन हुआ। बाल कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के आयोजक शनि सिंह थे। कमेटी में अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री अखिलेश चौरसिया, उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता और ईश्वर शाह कोषाध्यक्ष के रूप में शामिल थे। यूथ क्लब हेल्पलाइन के प्रबंधक अजय सिंह मुख्य संरक्षक रहे। ग्रामवासीयो व क्षेत्र वासियों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
By- Dhiraj Singh
No comments