Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मनियर में जगह-जगह निकाली गई तिरंगा यात्रा

 



मनियर, बलिया । हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह पप्पू के नेतृत्व में बलदाऊ जी सेवा संस्थान से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई जो पूरे मनियर का भ्रमण किया तिरंगा यात्रा में मनियर के गणमान्य लोग मौजूद रहे वहीं मनियर इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकली जिसमें आगे आगे एनसीसी कैडेट्स एवं पीछे छात्र एवं छात्राएं तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा मनियर कस्बे में भ्रमण किया। छात्र-छात्राएं भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजीव शुक्ला, एनसीसी ऑफिसर मेजर हरेंद्र सिंह के अतिरिक्त मनियर इंटर कॉलेज के अध्यापक गण के साथ-साथ कर्मचारी गण मौजूद रहे।इसी क्रम में मनियर घाटमपुर के प्रज्ञा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली ।तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर खंड शिक्षा अधिकारी मनियर सुरेंद्र यादव एवं मनियर थाने के उपनिरीक्षक ओम नारायण पाठक ने रवाना किया। बच्चे भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगा रहे थे। रैली विद्यालय प्रांगण से मनियर बस स्टैंड तक पहुंची। यहां से पुनः विद्यालय वापस लौट गई ।इस रैली में प्रबंधक पराशर मुनिपाल, अध्यापक गणित चंद्रमा मिश्रा, देवेंद्र वर्मा, अजीत सिंह, निलेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments