Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कांग्रेस पार्टी के मनियर ब्लॉक अध्यक्ष का निधन

 




मनियर, बलिया । मनियर ब्लॉक के कांग्रेस पार्टी के ब्लॉकध्यक्ष अभिषेक पाठक 30 वर्ष पुत्र अशोक पाठक निवासी दक्षिण पठखौली थाना मनियर जनपद बलिया का निधन बृहस्पतिवार के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में इलाज के दौरान 2:00 दिन में हो गया। बताया जा रहा है कि करीब 2 माह से वह बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। पीजीआई में इलाज कराकर घर आ रहे थे गुरुवार को वह सिकंदरपुर में किसी मित्र के यहां ठहरे हुए थे ।अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई तो मित्र के परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में भर्ती कराया। सिकंदरपुर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके शव को उनके पैतृक गांव मनियर थाना क्षेत्र के दक्षिण पठखौली लाया गया ।शव को देखते ही माता शोभा पाठक, पिता अशोक पाठक, भाई अभिनय पाठक सहित पूरा परिवार दहाड़े मार कर रोने लगा। मौत की खबर मिलते ही सांत्वना देने के लिए पूर्व विधायक भगवान पाठक, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ,पूर्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक, ग्राम प्रधान अशोक कुमार पाठक सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।उनका अंतिम संस्कार मनियर परशुराम स्थान के पीछे अंत्येष्टि स्थल पर किया जाएगा ।



प्रदीप कुमार तिवारी

No comments