Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विकास खंड रेवती के प्रधान व सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित




रेवती (बलिया) स्थानीय विकास खंड के ड्वाकरा भवन में ब्लाक के प्रधान व सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 

अपने संबोधन में ट्रेनर अमित राय ने बताया कि पीएआई से ग्राम पंचायतों को स्मार्ट बनाने में मदद मिलेगी। इसमें ग्राम पंचायत को 9 थीम पर कार्य करना होता है। इसको ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा भरा जाता है। इसमें 12 विभागों के प्रश्न होते हैं। इस प्रश्न का उत्तर देने के बाद 12 विभागों द्वारा वेरीफाई होने के बाद से जिले पर भेजा जाता है । उसके बाद इसकी मार्किग की जाती है। प्रत्येक थीम में ज्यादा नंबर पाने वाले तीन ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 9 थीम में 27 ग्राम पंचायतें चयनित होती है। इस दौरान एडीओ पंचायत शशि भूषण दुबे, ग्राम प्रधानगण, सचिव, पंचायत सहायक आदि मौजूद रहे।



पुनीत केशरी

No comments