Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

किसानो को दिया गया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र

  



मनियर, बलिया : विकास खण्ड के डक्वारा हाल में शनिवार को प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल सोनी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव  टेलीकास्ट के माध्यम से 'पीएम किसान सम्मान निधि' की 20 वीं किस्त जारी करने व किसान बंधु को सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रणाम पत्र वितरण कार्यक्रम रखा गया। प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि जारी करते लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किसानों को बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि सरकार के पक्के इरादों का उदाहरण बन चुकी है। आज तक पौने चार लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजे जा चुके है। जो उत्तर प्रदेश में करीब ढाई करोड़ किसानों को इसका लाभ मिला है। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि संदीप यादव, संतोष सिंह, शुभम् सिंह, विशाल, अंकित, संतोष सिंह, हरिहर नाथ, लावा यादव, शिवशंकर सिंह, नंद कुमार मिश्रा, नंदू यादव, मदन प्रसाद रहे।



प्रदीप कुमार तिवारी

No comments