वेदप्रकाश को जिला सह संयोजक नियुक्त होने पर भाजपा गड़वार मंडल अध्यक्ष ने किया सम्मानित
गड़वार(बलिया) भारतीय लोकतंत्र को अधिक सशक्त,पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से चल रहे वन नेशन-वन इलेक्शन अभियान को लेकर विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता रतसर नगर पंचायत निवासी वेदप्रकाश खरवार को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इसको लेकर भाजपा मंडल कार्यालय नगर पंचायत में बुधवार को गड़वार भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह एवं पूर्व प्रधान रतसर खुर्द मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से वेद प्रकाश खरवार को अंगवस्त्र,स्मृति चिह्न एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री खरवार ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा जिले के कोने-कोने में जागरूकता कार्यक्रमों,कार्यशालाओं और संवादों के माध्यम से इस अभियान को गति दी जाए। उमेश सिंह ने बताया कि वन नेशन-वन इलेक्शन का उद्देश्य देश भर में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना है,जिससे चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, व्यवहारिक और प्रभावी बन सके। इस अवसर पर अशोक पाण्डेय,राजेश गुप्ता,अशोक सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय
No comments