जोश प्रतियोगिता में धावकों ने लगाई दौड़,1600 मीटर में सुनील रहे अव्वल, आठ अक्टूबर को होंगे पुरस्कृत
गड़वार (बलिया) क्षेत्र के बरवां गांव में रविवार को जोश प्रतियोगिता के अन्तर्गत दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धावकों ने जीत के लिए अपने-अपने दमखम दिखाए। दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं के बीच काफी उत्साह एवं जोश देखने को मिला। प्रतियोगिता में 211 धावकों ने क्रमश : 400,800 और 1600 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। 1600 मीटर दौड़ में सुनील कुमार प्रथम,प्रदीप राजभर द्वितीय एवं श्री भगवान गोंड ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 800 मीटर दौड़ में सत्य प्रकाश प्रथम, पंकज राजभर द्वितीय एवं प्रिंस कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।400 मीटर की बालिकाओं की रेस में निधि वर्मा ने प्रथम,पूनम यादव द्वितीय एवं शालू यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालकों में 400 मीटर की दौड़ में प्रकाश राजभर प्रथम,अमन गुप्ता द्वितीय एवं आशीष राजभर तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजयी धावकों को आठ अक्टूबर को बरवां गांव में श्री दुधेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले में समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा।आयोजन मंडल में जोश प्रतियोगिता के अध्यक्ष मनोज सिंह चौहान,सुभाष सिंह चौहान,मनोज शाह,प्रमोद वर्मा, स्वामीनाथ यादव, सुनील यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। जनपद के कोने-कोने से आए हुए धावकों और दर्शकों का अभार पत्रकार मुकेश सिंह चौहान ने किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय



No comments