विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर ब्लाक हेल्थ यूनिट का किया उद्घाटन
रेवती, (बलिया) स्थानीय सीएचसी पर बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने रविवार के दिन फीता काट कर ब्लाक हेल्थ यूनिट का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि साधन संपन्न लोग बड़े शहरो में जाकर हजारो रुपए खर्च कर खून आदि की जांच कराते हैं। जबकि गरीब व्यक्ति पैसे के अभाव में जांच नही करा पाते थे। अब यूनिट हेल्थ के शुरू होने से अब इस अस्पताल में सारी जांच निशुल्क होगी। इस मौके पर मौजूद जिले के सीएमओ डाॅ. संजीव वर्मन से विधायक ने कहा कि रेवती सीएचसी आज भी रिकार्ड में पीएचसी हैं।
इसे संशोधित कराएं। अपने संबोधन में सीएमओ डॉ बर्मन ने कहा दूसरे क्षेत्र से भी आने वाले मरिजों के बड़ी संख्या को देखते हुए कि भविष्य में यहां अल्ट्रासाउंड तथा एक्स-रे मशीन की सुविधा सुनिश्चित कराई जाएगी। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक मरिजों का उपचार व जांच की गई। उक्त कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान,भाजपा मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, डाॅ. प्रवीण कुमार, डाॅ. शशिप्रकाश, डाॅ मधुलिका, डाॅ.अनीता यादव व डाॅ. बद्रीराज यादव ने संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता मांडलू सिंह ,भोला ओझा,मुकेश पाण्डेय,प्रधान आशुतोष सिंह लालू , सुशील श्रीवास्तव, अनिल पांडेय आदि लोग मौजूद थे।
पुनीत केशरी


No comments