Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मारपीट में हुई मौत में चार आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, चारों आरोपी भेजे गए जेल





मनियर, बलिया। कस्बा स्थित उतर टोला के वार्ड नं 14 डफाली टोला में शनिवार की शाम पड़ोसियों से हुई मारपीट में  युवक की हुई मौत के मामले में मृतक मुहर्रम के भाई अरमान की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की देर रात चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा कर दर्ज कर  सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर व मारपीट  में प्रयोग किए गए डंटा व मुसल के साथ रविवार को जेल भेज दिया।मृतक के भाई अरमान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आपसी विवाद में पड़ोस के लल्लन गुप्ता व उनकी पत्नी मंजू गुप्ता तथा उनके दो पुत्र मनीष व रजनीश ने मेरे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। जहां परिवार के लोगों ने पीएचसी मनियर से जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सभी आरोपियों को मुकदमा दर्ज किया जाए। उधर दो समुदाय के बीच हुई मारपीट में युवक के हुई मौत में आगे कोई विवाद न बढ़े। एहतियात के तौर पर मृतक व आरोपियों के दरवाजे पर काफी मात्रा पुलिस बल दूसरे दिन भी तैनात रही। मृतक का शव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक के माता सैरुन, पत्नी रूबी खातून व पुत्र रेहान, सलमान तथा पुत्री रूखसाना, मुस्कान का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।  जनाजा के बाद शव को को मिट्टी दे दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।


मनु तिवारी

No comments