मिशन शक्ति के विषय में छात्राओं को किया गया जागरुक
दुबहर, बलिया : स्थानीय थाना पर शनिवार के दिन दुबहर कंपोजिट विद्यालय के छात्राओं को दुबहर थाना अध्यक्ष अजय पाल और महिला पुलिस आरक्षी रिचा कुशवाहा द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने विभिन्न तरीके से छात्राओं को जागरुक की गई उसी कड़ी में उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक व्यापक अभियान है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण प्रदान करना है. यह मिशन "संबल" और "सामर्थ्य" नाम की दो उप-योजनाओं के माध्यम से काम करता है: संबल उप-योजना महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा पर केंद्रित है, जबकि सामर्थ्य उप-योजना उनके आर्थिक सशक्तिकरण पर केंद्रित है उसके बाद थाना अध्यक्ष ने छात्राओं से कुछ क्वेश्चन भी पूछे और छात्राओं ने उसका आंसर भी दी इस अवसर पर उपस्थित जयप्रकाश शर्मा, शशि भूषण शुक्ला, अशोक पांडेय लीडर, उप निरीक्षक राजकुमार, उप निरीक्षक अरविंद कुमार, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
दुबहर थाना अध्यक्ष अजय पाल ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांव से आए हुए लोगो को लेखपाल और कानूनगो के साथ मिलकर दर्जनों से अधिक मामलाओं को समाधान किया किए।
रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी


No comments