जानें आज दिनाँक 28/09/2025 का पंचांग व राशिफल
🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩
⚛️⚛️ 🙏🙏 ⚛️⚛️
🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱
📢 विश्व पुरोहित पंचांग 📢
☸️☸️ अथ पंचांग 🔯🔯
दिनाँक 28/09/2025
🚩 दिन - रविवार, षष्ठी तिथि, शुक्ल पक्ष, अश्विन मास🚩
🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️
🕉️ ॐ दुर्गा देव्यै नमः 🕉️
📿 अथ श्री नवार्ण मंत्र 📿
👉 ॐ ऐं ह्लीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै 👈
🔱🌺 प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी।
तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम् ।।
पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च।
सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम् ।।
नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:।
उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना ।। 🌺🔱
🙏गीता का श्लोक 🙏
🕉️ अथैकादशोऽध्यायः🕉️
🙏🏻 अर्जुन उवाच 🙏🏻
श्लोक 👉 वायुर्यमोऽग्निर्ववरुणः शशांङ्कः प्जापतिस्त्वं प्रपितामह श्च।
नमो नमस्तऽस्तु सहस्त्रकृत्वः पुनश्च भूयोऽपि नमो नमस्ते ।।
( गी०/11/39 )
अर्थ 👉 आप वायु,यमराज, अग्नि,वरुण, चन्द्रमा, प्रजा के स्वामी ब्रह्मा और ब्रह्मा के भी पिता हैं ।आपके लिये हजारों बार नमस्कार! नमस्कार हो!! आपके लिये फिर भी बार--बार नमस्कार!नमस्कार!! ।।
🕉️ तिथि -- षष्ठी 14:28 तक तत्पश्चात सप्तमी
☸️ पक्ष --------- शुक्ल पक्ष
☸️ नक्षत्र -- ज्येष्ठा 27:55 तक तत्पश्चात मूल
☸️ करण ---- तैतिल 14:28 तक
☸️करण --- गर 27:34 तक
🕉️ योग ---- आयुष्मान 24:32 तक तत्पश्चात सौभाग्य
☸️ वार ------ रविवार
☸️मास ------- आश्विन मास
☸️चन्द्र राशि --- वृश्चिक
☸️सूर्य राशि ----- कन्या
☸️ऋतु --------- शरद
☸️आयन --------- दक्षिणायण ( उत्तर गोल ) से
☸️ संवत्सर -------- सिद्धार्थ
☸️विक्रम संवत --------2082
☸️शाके --------1947
☸️कलियुगाब्द -------5127
⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️
🕉️सूर्योदय🌞05:57
🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:56
☸️दिनमान ------ 11:59 पर
☸️रात्रिमान ---------- 12:01 पर
☸️चन्द्रास्त 🌚 --- शाम में 09:52 पर
☸चन्द्रोदय🌙--- (अगले दिन) सुबह 11:37 पर
🌷🌷लग्न कन्या 🌷🌷
ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र
सूर्य -- कन्या -- 10:54°-- हस्त
चन्द्र - वृश्चिक- 18:49°-- ज्येष्ठा
मंगल --- तुला --09:36°-- स्वाति
बुध --- कन्या -- 22:08°-- हस्त
गुरु -- मिथुन --- 27:52°-- पुनर्वसु
शुक्र-- सिंह -- 16:09°-- पू०फाल्गुनी
शनि-- मीन --03:46°-- उ०भाद्रपद
राहु --कुम्भ --23:58°-- पू०भाद्रपद
केतु --- सिंह--23:58°--
पू०फाल्गुनी
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
राहुकाल ( दोपहर ) 16:26 से 17:56 तक अशुभकारक
यमकाल 11:56 से 13:26 तक अशुभकारक
गुलिक काल 14:56 से 16:26 तक शुभकारक
अभिजित मुहूर्त 11:33 से 12:22 तक शुभकारक
♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️
06+01+1 = 08 भागे 4 शेष 00 पृथ्वीलोक में हवन के लिए
शुभकारक ✅✅
🔱🔱 शिव वास ज्ञान 🔱🔱
06+06+5= 17 भागे 7 शेष 03 वृषारूढ़ा,,, शुभकारक✅✅
✡️✡️ शूल विचार✡️✡️
रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घृत अथवा ताम्बूल खाकर यात्रा कर सकते हैं, रविवार को पूर्व दिशा की यात्रा शुभकारी होती हैं परन्तु उषाकाल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
✡️आज क्या करें न करें ✡️
रविवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि ये सूर्य देव का दिन होता है,,,,,ऐसा करने से मृत्यु का कारण होता है।
🪻🌼 रविवार को तुलसी 🌳 को जल देना, स्पर्श करना, व उतारना (तोड़ना) नहीं चाहिए,,,, रविवार को लाल रंग का साग 🌮, मसूर की दाल व अदरक नहीं खाना चाहिए,,,🌼🪻
🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख)
परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿
🌿 आज षष्ठी तिथि है और षष्ठी तिथि में नीम 🌳( कड़वी और मीठी पत्ती वाली 🍃🍂) व दातून तथा उससे बनीं चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकि,,,,,,ऐसा करने से मनुष्य के सारे पुण्य क्षीण हो जाते हैं और मनुष्य को पशु-पक्षियों की योनि में जन्म लेना पड़ता है। 🌿
*🔱 शारदीय नवरात्र का सातवां दिवस परन्तु मान षष्ठी तिथि का आज🔱*
👇 *विशेष जानकारी* 👇
🔱 नवरात्र का छठा दिन मां कात्यायनी का होता है। मां कात्यायनी का ध्यान गोधूलि बेला में किया जाता है माता कात्यायनी अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करतीं हैं। मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। माता कात्यायनी को शहद का भोग लगाएं। देवी कात्यायनी की पूजा करने से मनुष्य को रोग, शोक, संताप, भय, के साथ-साथ जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं।🔱
🌺 नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा और आराधना के लिए लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। क्योंकि मां कात्यायनी को लाल रंग अति प्रिय तथा किसी विवाहित स्त्री को लाल श्रृंगार का सामान दान करने से माता की असीम अनुकम्पा प्राप्त होती है 🌺
🙏🏻मनुष्य को रोग, शोक, संताप,भय, आदि से निवारण हेतु मां कात्यायनी के इस ध्यान मंत्र का जप अवश्य करें 👇
🪻 चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलावरवाहना। कात्यायनी शुभं दद्यादेवी दानव घातिनी॥🪻
✡️🙏🏻 *राशि फल*✡️🙏🏻
*🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज अपने डर का इलाज का वक़्त आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ़ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि ज़िंदगी को भी कम करता है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे।
*🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है - आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या ख़ामियाज़ा उसे भुगतना पड़ रहा है। आज पानी की जीवन में क्या कीमत है इसके बारे में आप घर के छोटों को लेक्चर दे सकते हैं।
*👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा
आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाक़ात होगी। रोमांस आपके दिल पर क़ाबिज़ है। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। यह दिन हो सकता है बहुत ही बढ़िया - दोस्तों या परिजनों के साथ बाहर जाकर फ़िल्म देखने की योजना भी बन सकती है।
*🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। सितारे इशारा कर रहे हैं कि आज आप अपना दिन टीवी देखने में गुज़ार सकते हैं।
*🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। अपने प्रिय को आज निराश न करें- क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा। टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना - इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह गुज़रेगा।
*🙎♀️कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज अगर आप पर्याप्त आराम नहीं कर रहें है तो आप बहुत ज़्यादा थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की ज़रूरत होगी। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। केश-सज्जा और मालिश जैसे क्रियाकलापों में काफ़ी समय लगा सकते हैं और इसके बाद आप काफ़ी अच्छा भी महसूस करेंगे।
*⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। आज आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं और आपको समझ आ सकता है कि अच्छे दोस्तों का जीवन में होना बहुत जरुरी है।
*🦂वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें - हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें। शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप तय समय से पहले वापस लौट सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें। उतावलापन अच्छा नहीं है, आपको किसी भी काम को करने में उतावलापन नहीं दिखाना चाहिए।
*🏹धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे
आज कामकाम में आपकी तेज़ी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। दोस्तों के साथ मजाक करते दौरान अपनी सीमाओं को लांघने से बचें नहीं तो दोस्ती खराब हो सकती है।
*🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज तरोताज़ा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है।
*⚱️कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। रोमानी नज़रिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। दोस्त अकेलापन दूर करने के सबसे अच्छे माध्यमों में से एक हैं। दोस्तों के साथ समय बिताकर आज के दिन आप बेहतरीन चीज़ में समय निवेश कर सकते हैं।
*🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। कारोबारी में मुनाफ इस राशि के कारोबारियों के लिए आज सुनहरे सपने के सच होने जैसा होगा।
☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️
🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं
⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️
पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम
कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड लखनऊ
☎️ संपर्क सूत्र
--- 9616515189
---- 8858445389
---- 05223174201
डेस्क


No comments