परिवारिक विवाद में हुई मारपीट में युवक की मौत
दो को पुलिस ने हिरासत में लिया, शेष की धड़-पकड़ जारी है मामला
कस्बा के डफाली मोहल्ले का है।
मनियर, बलिया। क्षेत्र कस्बा के उत्तर टोला वार्ड नंबर-14 स्थित डफाली मोहल्ले में शनिवार की शाम करीब पांच बजे परिवारिक विवाद में बीच बचाव में दो संप्रदाय के बीच किसी बात को लेकर हुई झड़प के बाद मारपीट में एक पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे पीएचसी मनियर ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही मनियर थाने की फोर्स समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत आला अफसर भी घटना स्थल पर पहुंच परिजनों व ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ किया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हम लोग नवका ब्रह्म के मेले में थे। जहां से मोहम्मद मोहर्रम 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय वकील घर पर भोजन करने आया। जहां उसकी अपनी परिजनों से भोजन को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी हो हल्ला सुनकर बीच बचाव करने गए तो युवक अपनी मां को गाली-गलौज देने लगा। पड़ोसी समझे कि हम लोगों को गाली दे रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पड़ोसियों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें मोहम्मद मोहर्रम गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर इलाज के लिए ले गए, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला दो संप्रदायों के बीचे होने के कारण पुलिस अधीक्षक ओमवीर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मृतक घर पर कहीं से आया था और अपनी मां से खाना मांगा। खाना नहीं देने पर वह अपनी मां को गाली देने लगा। पड़ोसी समझे कि हमें गाली दे रहा है। जिसको लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में घायल युवक मोहम्मद मोहर्रम की मौत हो गई। पुलिस दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और शेष लोगों की धर पकड़ जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।
रिपोर्ट #मनु तिवारी


No comments