छात्राओं को मिशन शक्ति फेज की दी गई जानकारी
रेवती, (बलिया) प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला मिशन शक्ति फेज कार्यक्रम के तहत गोपाल जी महाविद्यालय मे आयोजित एक कार्यक्रम में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता मिशन शक्ति में नियुक्त कर्मचारी गण द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों के संबंध में विधिवत जानकारी दी गई। विपरित व कठिन परिस्थितियों में संयम से काम लेते हुए मदद के लिए फोन से 112, 1070, 1090, 102, 108 डायल करें। साईबर क्राईम के संबंध में बताया गया कि अनचाही कॉल्स आने पर साईबर ठगों से सावधान रहे। किसी प्रकार की लिंक या जानकारी न दे। इस संबंध में डायल 1930 पर सूचना अवश्य दें। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments