श्रीराम वनवास लीला का मार्मिक मंचन देख दर्शकों की आंखे हुई नम
रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा स्थित बीका भगत के पोखरे पर चल रहे रामलीला मंचन के दौरान जब राम लक्ष्मण और सीता ने मिलकर " हम तो चले वनवास,हम वनवासी हो चले" गाया तो दर्शकों की आंखे नम हो गई। शुक्रवार को यहां लोगों से खचाखच भरे रामलीला मैदान में राम वनवास की लीला का मंचन हुआ। राजा दशरथ राम के राजतिलक की तैयारी कर रहे थे। तभी मंथरा दासी ने कैकेई को भड़का दिया। इसके बाद कैकई कोप भवन चली गई। जब कैकेई को मनाने राजा दशरथ गए तो कैकेई ने उनसे दो वरदान मांगे। इनमें एक तो भरत के लिए राजगद्दी और दूसरा राम के लिए 14 वर्ष का बनवास मांगा। राम का वनवास सुनकर राजा दशरथ जमीन पर गिर पड़े। जबकि इसकी जानकारी होते ही प्रभु राम सहर्ष वनवास जाने को तैयार हो गए। उनके साथ लक्ष्मण,सीता भी वन चल दिए। इसे देखकर सबकी आंखे नम हो गई। इसके बाद केवट लीला एवं निषाद मिलन लीला का मध्य रात्रि तक मंचन हुआ। इसके पूर्व मुख्य अतिथि डा०अमित सिंह ने राम दरबार की झांकी की आरती दिखाकर रामलीला का शुभारंभ किया। मंच का संचालन विजय यादव ने किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय



No comments