17 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पिता पुत्र पर अपहरण का एफआईआर
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसलाकर 17 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पिता के तहरीर पर रणजीत पासवान निवासी मठ योगेंद्र गिरी व उसके पिता बीरबल पासवान व परिवार के अन्य लोगो के खिलाफ बैरिया पुलिस ने अपहरण व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने बताया कि किशोरी के पिता ने तहरीर दिया है कि मेरी पुत्री कोचिंग में पढ़ने गई थी और घर वापस नहीं लौटी अपने साथ घर के बक्से में रखे हुए 70 हजार रुपये व सोने चांदी के आभूषण भी लेती गई है। इस मामले में बीएनएस की धारा 137 (2), 87, 352, 351 (3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
By- Dhiraj Singh


No comments