रेवती नगर क्षेत्र में 17 घंटे लगातार विद्युत आपूर्ति रहने से विद्युत उपभोक्ताओं में आक्रोश
रेवती ,(बलिया) 33 हजार केवी लाईन में फाल्ट के चलते रेवती नगर क्षेत्र में गुरुवार की रात 8 बजे से शुक्रवार को दिन में 1 बजे तक लगातार 17 घंटे विद्युत आपूर्ति बांधित रहा। पेयजल आपूर्ति ठप्प रहने से जनता में बूंद बूंद पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। लोगों के घरों में लगे इंवर्टर बैठ गया। लघु कुटीर उद्योग धंधे सब ठप्प हो गया। रात्रि में घंटा दो घंटा लोगों का सुकुन से सोना हराम हो गया। नगर क्षेत्र की एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित रही। हुसेनाबाद पावर प्लांट से रेवती में विद्युत की आपूर्ति होती है। रेवती से हुसेनाबाद की दूरी महज 20 किलो मीटर है। गुरुवार की रात 8 बजे तेज रफ्तार हवा व हल्की बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि जल विद्युत उप केन्द्र की पावर क्षमता बढ़ने तथा जर्जर तारों की जगह केबिल तार बदले जाने के बावजूद रेवती की विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। जिससे आम जनमानस में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
पुनीत केशरी


No comments