Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गंगा उस पार चक्की नौरंगा में दो और घर समाए गंगा में, गंगा में अब तक समा चुके है 72 मकान





बलिया : गंगा उस पार चक्की नौरंगा में पिछले 24 घंटे में दो और लोगों का मकान गंगा की उतरती लहरों के साथ गंगा में समा गया । इस साल की आई बाढ़ अब तक 72 लोगों का आशियाना गंगा में समा चुके है । उक्त गांव निवासी रमेश ठाकुर व शिव कुमार ठाकुर ने बताया की गंगा नदी का कटान तेजी के साथ चक्की बाजार के तरफ बढ़ रहा है अगर बाजार तक कटान पहुंच गया तो भारी नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया अब मात्र 12 से 14 मकान चक्की गांव में बचे हुए हैं बाकी सभी मकान गंगा नदी में विलीन हो चुके हैं अगर यह 12 मकान भी गंगा में विलीन हो गए तो चक्की नौरंगा का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

इस बीच उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने एक बार फिर चौकी गांव में अपने घरों में रह रहे लोगों को अपना घर खाली करके सुरक्षित स्थानों पर जाने का ग्रामीणों किया है। इस बीच सोमवार की सुबह अभय राम व परमात्मा राम का पक्का मकान गंगा में समा गया जबकि उक्त लोगों ने पहले ही इस घर को खाली कर दिया था जिससे जान का नुकसान नहीं हुआ मकान का अस्तित्व जरूर मिट गया।



By- Dhiraj Singh

No comments