लालगंज- बैरिया मार्ग पर हथियार के बल पर अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप की लूट
By- Dhiraj Singh
बलिया : लालगंज- बैरिया मार्ग पर हथियार के बल पर अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप की लूट। बैरिया स्थित गोदाम से अंग्रेजी शराब लादकर लालगंज के कंपोजिट अंग्रेजी शराब के अनुज्ञापि रवि भूषण सिंह के दुकान में जा रही लगभग पांच लाख रुपए की अंग्रेजी शराब पिकअप समेत बदमाशों ने असलहा है के बल पर शनिवार की रात लगभग 8:00 बजे लालगंज- बैरिया मार्ग पर चांदपुर गांव के सामने फिल्मी स्टाइल में लूट लिया। ड्राइवर तथा पिकअप पर बैठे मजदूरो को असलहा से आतंकित कर गाड़ी से उतार दिया और हथियार लहराते हुए शराब लदी पिकअप को ले कर चले गए।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बैरिया पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार शराब लूटने वालों में आठ लोग स्थानीय है और पिकअप का ड्राइवर भी स्थानीय था इसलिए सबको पहचानता था। कुछ अज्ञात भी इस लूट के घटना में शामिल है। सरेशाम फिल्मी स्टाइल से दुःसाहसीक लूट की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहसत व्याप्त है।
घटना के संबंध में पूछने पर प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मधुबनी निवासी लालगंज कंपोजिट अंग्रेजी शराब के दुकान के अनुज्ञपि रवि भूषण सिंह के तहरीर पर दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे के दलकी निवासी पप्पू चौबे, सावन छपरा निवासी अभी राठौर उर्फ चेपू, लछु टोला निवासी गुड्डू यादव, सूर्यभानपुर निवासी अमन तिवारी, लच्छू टोला निवासी मनीष यादव, सावन छपरा निवासी रोहित राठौर, अंकित यादव उर्फ बागी नाम पता अज्ञात व सावन छपरा निवासी मनीष वर्मा, और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बैरिया थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि अपराध संख्या 348/25 धारा 310(2)152,61(2) बीएनस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा पिकअप व 51 पेटी शराब बरामद किया गया है कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शेष की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई है। वही इस घटना को लेकर लालगंज क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है और लोग शराब व बरामदगी के संबंध में कुछ अलग ही कहानी बता रहे हैं।


No comments