Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एक निजी चिकित्सालय के नाम पर फर्जी नेत्र जांच शिविर लगाने वालों का हुआ भंडाफोड़,पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची



गड़वार (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के नारायनपाली गांव में शुक्रवार को दोपहर में बलिया के एक प्राइवेट चिकित्सालय के नाम पर फर्जी नेत्र शिविर लगाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गई। नारायनपाली गांव में गुरुवार को एक बाइक पर लाउड स्पीकर बांधकर प्रचार कराया गया था कि शुक्रवार की सुबह शांति हास्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर, मझौली (बलिया) के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा। शुक्रवार को उक्त हास्पिटल के नाम पर चार लोगों द्वारा शिविर लगाकर ग्रामीणों की आंख की जांच किया जाने लगा। आरोप है कि चश्मा और दवा के नाम पर अलग-अलग धनराशि ग्रामीणों से ली जाने लगी और आधार कार्ड की फोटो कापी भी लिया जा रहा था। इसी बीच शांति हास्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर मझौली के चेयरमैन डा०आर.बी.एन. पाण्डेय भी अपने सहयोगियों के सूचना पर मौके पर पहुंच गए। वहां देखा कि उनके हास्पिटल के नाम पर फर्जी कैंप लगाकर आंखों की जांच किया जा रहा है। इस पर तत्काल उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों व पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। सूचना पर अति. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गड़वार के चिकित्साधिकारी डा०सिद्धार्थ सिंह व थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह भी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में शांति हास्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर के चेयरमैन डा०आर.बी.एन. पाण्डेय का कहना था कि हमारे हास्पिटल में आंखों की जांच व इलाज की कोई व्यवस्था नही है। मेरे हास्पिटल के नाम पर आदित्य नारायन शर्मा,दद्दन शर्मा,उत्तम शर्मा व संजय शर्मा जनपद के विभिन्न स्थानों पर कई कैंप लगा चुके है और आज मौके पर ही पकड़े गए है। पुलिस ने जिस कमरे में बैठकर कर उक्त चारों ग्रामीणों की जांच कर रहे थे उस कमरे को उनके उपकरण सहित सील करा दिया। वहीं चारों लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर चली आई। इस बाबत सीएचसी रतसर के अधीक्षक डा० राकिफ अख्तर ने बताया कि मै अभी विभागीय कार्य से जनपद से बाहर हूं। उक्त प्रकरण मेरे संज्ञान में आया है। मौके पर एक चिकित्सकीय टीम जांच के लिए भेजी गई थी। इसकी जांच आख्या तैयार कर सीएमओ को भेजा जाएगा साथ ही आरोप लगाने वाले हास्पिटल से उक्त प्रकरण में रिपोर्ट मांग कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments