कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के स्वास्थ्य के लिए किया गया हवन पूजन
रतसर (बलिया) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को माइनर ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत में सुधार हो रहा है। विगत 21सितम्बर को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में भर्ती कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की कुशलता के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अजय राजभर,सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह एवं जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर के नेतृत्व में रतसर नहर बाई पास मार्ग पर स्थित काली मंदिर पर शुक्रवार को हवन पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री को स्वस्थ होने की कामना करते हुए मां काली से प्रार्थना की। वहीं गरीबों को दान पुण्य भी किया। मंदिर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी। साथ ही मां काली से प्रार्थना की कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को जल्दी स्वस्थ करें कि यह हम लोगों के बीच आकर फिर से युवाओं में जोश भरते हुए प्रदेश के विकास में अपनी सहभागिता करे। इस अवसर पर सुभासपा के राष्ट्रीय रजनीश श्रीवास्तव, कृष्णा गुप्ता,अनिल राजभर,बीरेन्द्र राजभर,सर्वजीत राजभर,पतिराम राजभर सहित सुभासपा जनपद की पूरी टीम मौजूद रही।
रिपोर्ट :डी.पाण्डेय


No comments