बिजली के करंट के चपेट में आने से किसान की मौत
मनियर बलिया। क्षेत्र के पुरूषोत्तम पट्टी गांव में रविवार की देर शाम को करन्ट की चपेट में आ कर 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई।किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। जबकि सूचना पा कर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व अग्रिम कारवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार पुरूषोत्तम पट्टी गांव निवासी किसान राजदेव राजभर 58 वर्ष पुत्र स्व.परशुराम राजभर शाम को अपने खेत पर गए थे जहां विद्युत तार टूट कर खेत में पड़ा था। यह देख राजदेव तार को लपेटना शुरू कर दिया। तब तार में विद्युत का प्रवाह नहीं था। किंतु लपेटते समय अचानक उस में करंट आ गया जिसकी चपेट में आकर राजदेव बेहोश होकर गिर गए। परिजन चिकित्सक के ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि शव को पंचनामा कर अंत परिक्षण के भेज दिया गया मौके पर अपर जिलाधिकारी भी पहुंचे थे। खेत में सिंचाई के लिए मोटर पंप लगा था।
मनु तिवारी


No comments