Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धान के खेत घूमने गए किसान पर नीलगाय का हमला

 


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के कृष्ण पाल सिंह उर्फ सपन सिंह उम्र करीब 58 वर्ष निवासी रामपुर दक्षिण थाना मनियर जनपद बलिया सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे अपने घर के पीछे धान का खेत घूम रहे थे तभी वहां नीलगायों का झुंड पहुंचा । उन्ही नीलगायों में से एक नर नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। उसके सिंघ से वह बुरी तरह से चोटिल हो गए। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े और खेत से नीलगायों को भगाया जिससे उनकी जान बची। आनन फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया ।बलिया जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।


मनु तिवारी

No comments