अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्टाफ नर्स युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के हजौली गांव निवासी एक युवक की अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली (पाण्डेय के पुरा) गांव निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय का 40 वर्षीय पुत्र भुवन भाष्कर पाण्डेय रविवार की रात करीब 10 बजे कुरेजी से अपनी स्कूटी बाइक द्वारा हजौली जा रहे थे। जैसे ही बेलसरा,बलुआ स्थित एस.एम. युनिवर्सल स्कूल के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसके कारण स्कूटी सहित सड़क किनारे पानी भरे खाई में गिर गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया जहां रास्ते में ही भुवन भाष्कर ने दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाइयों में दुसरे नम्बर का था बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक शारदा हास्पिटल के ट्रामा सेंटर में स्टाफ नर्स की नौकरी करता था वहीं पत्नी नूतन कुरेजी में संविदा एएनएम के पद पर कार्यरत है। मृतक के 12 वर्षीय पुत्र मोहित एवं 8 वर्षीय पुत्री आराध्या है। वहीं पत्नी नूतन का रो रोकर बुरा हाल हैं। पत्नी नूतन ने बताया कि हम जिउतिया व्रत रखे थे। व्रत को लेकर रविवार शाम को बच्चों सहित हमें गांव पर पहुंचा दिया और स्वयं कुरेजी स्थित सरकारी आवास पर सोने के लिए चले गए। रात में पत्नी से साढ़े नौ बजे के करीब वीडियो काल पर बात भी हुई और कहा कि सोने जा रहा हूं,फिर अचानक उठकर अपने गांव के लिए चल दिए।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments