यूरिया खाद की कमी से हाहाकार, किसान परेशान
मनियर, बलिया : क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी से किसान परेशान है। स्थानीय किसानों के माने तो सहकारी समितियां और प्राइवेट दुकानों पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है जिससे हम किसान मारे मारे फिर रहे हैं किसान चंद्रदेव तिवारी, पारस तिवारी, विजय तिवारी, हरिंदर राय, राज मंगल यादव, संजय, हरिंदर यादव सहित आदि किसानो ने बताया कि धान की सिंचाई के बाद फसल को यूरिया की तत्काल आवश्यकता होती है धान के रडने का महत्वपूर्ण समय है फसल में यूरिया का छिड़काव नहीं करने से धान की फसल तेजी से नहीं बढ़ती है हम किसान खाद के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं कहीं खाद नहीं मिल रही है शासन से मांग की कि जल्द से जल्द उरिया आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
मनु तिवारी
No comments