Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गांव और क्षेत्र की जनमानस के लिए 24 घंटे हरि कीर्तन, झूमते रहे श्रोता





दुबहर। क्षेत्र के हरलाल छपरा, नगवा गांव स्थित बाबा धाम पर 24 घंटे का लोक कल्याणार्थ हरि कीर्तन मंगलवार की शाम विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में जनपद के मशहूर कलाकारों ने सहभागिता की।

 कीर्तन के मशहूर गायक कुमार अर्जुन, मनोज सिंह, मोनू गिरि, यश पांडेय, सोनू शुक्ला, राजेश पाठक आदि गायकों ने भिन्न-भिन्न धुनों में हरिनाम संकीर्तन कर लोगों को खूब आनंदित किया। इस दौरान आयोजक राधाकृष्ण पाठक ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। पंडित अवनीश उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराई।

इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, संजय उपाध्याय, पिंटू जावेद, पूर्व प्रधान मुन्ना पाठक, डॉ. बृकेश पाठक, अरुणेश पाठक, घनश्याम पांडेय, अरुण ओझा, बब्बन विद्यार्थी, सुशील पाठक, अवध किशोर पाठक, विश्राम तिवारी, पृथ्वीनाथ पाठक, विकास चौबे आदि लोग मौजूद रहे।



रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी

No comments